• Sat. Oct 3rd, 2026

सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के झाबरी के पास कोलकाता से रांची जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, गिरिडीह निवासी समेत 3 घायल, 25 यात्री थे सवार ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :  चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप शनिवार सुबह करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता से रांची जा रही ओम शिवम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार गिरिडीह निवासी सुखदेव दास समेत एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
बताया गया कि बस में कुल 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बस कोलकाता से यात्रियों और लगेज लेकर रांची जा रही थी।
हादसे के बाद एनएच-33 पर बड़ामटांड़ से झाबरी तक एक साइड की सड़क बंद रही। पुलिस ने हाईड्रा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया और बस को जब्त कर लिया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *