• Sat. May 23rd, 2026

कुल्टी – महर्षि अरविंद हाई स्कूल में माध्यमिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । कुल्टी बिरला रोड स्थित महर्षि अरविंद हाई स्कूल में माध्यमिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी बिरला रोड स्थित महर्षि अरविंद हाई स्कूल के कुल 42 विद्यार्थियों ने माध्यमिक परीक्षा में हिस्सा लिया । जिसमें से 40 सफल हुए । अंशु घई 489 अंक लाकर प्रथम स्थान पीयूष मोदी 482 अंक लाकर दूसरा स्थान परी मोदी 459 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया । जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान सभी सफल हुए विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि ये बच्चे काफी लंबे समय से यहां विद्या ग्रहण कर रहे थे । जिस कारण इनसे पारिवारिक लगाव हो गया है । इन्होने अपने जीवन की अहम परीक्षा में सफलता हासिल की है । यहां से इन्हें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का मार्ग मिलेगा । जिसके लिए इन्हें अध्ययन के लिए अन्य विद्यालयों में जाना पड़ेगा । यह दुखद के साथ साथ सुखद क्षण भी है । विदाई समारोह में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी कर्मचारी मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *