• Tue. Jul 14th, 2026

कुल्टी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर कुल्टी भाजपा मंडल दो की हुई बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर कुल्टी भाजपा मंडल दो की बैठक हुई । इस संबंध में बताया जाता है कि आगामी 19 जुलाई को कुल्टी भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी तैयारी जोर-शोर से आरंभ कर दी गई है । प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियों को लेकर कुल्टी थाना के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में कुल्टी मंडल दो की बैठक हुई । बैठक में प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 19 जुलाई को बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित होटल में आयोजित किया गया है ।

बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह समर्पण एवं संगठन के प्रति अटूट निष्ठा स्पष्ट रूप से देखने को मिला । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि सभी के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर ऐतिहासिक स्वरूप लेकर सफल होगा । वही मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और उन्हें पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराने के लिए आयोजित किया जाता है ।

इस अवसर पर भाजपा कुल्टी मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय संयोजक सोमनाथ माझी महासचिव आदित्य नारायण शर्मा पार्षद ललन मेहरा सीथुन चक्रवर्ती रवि प्रसाद विकास महतो सोनू वर्मा देबू महतो रविंद्र सिन्हा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *