• Wed. Aug 26th, 2026

कुल्टी – करीमडांगा इलाके में पंकज श्रीवास्तव के घर छह दिन पहले हुई चोरी के मामले में बराकर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर के 68 नंबर वार्ड के करीमडांगा इलाके में पंकज श्रीवास्तव के घर छह दिन पहले हुई चोरी के मामले में बराकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी हुए एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के गहने बरामद किए हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चोरी की घटना के मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए स्थानीय 17 वर्षीय नाबालिग को होम जुवेनाइल में भेज दिया गया है।

इस संबंध में बुधवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी एसीपी एमडी जावेद हुसैन के नेतृत्व में बराकर फांड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी दी।

मौके पर कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्र,बराकर फांड़ी प्रभारी अंजन रजकऔर एएसआई असीम चक्रवर्ती मौजूद थे। पुलिस ने बताया हैं कि चोरी के गहने खरीदने के आरोप में निरसा निवासी रिंटू माझीको बैगुनिया दुर्गा मंदिर के पास स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे आसनसोल अदालत में पेश कर तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद बराकर फांड़ी के एएसआई असीम चक्रवर्ती ने रिंटू की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 250 ग्राम चांदी और 6 से 7 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि बरामद गहने चोरी किए गए सामान का हिस्सा हैं।

चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार रिंटू माझी को गुरुवार को फिर आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। चोरी की इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच बराकर पुलिस कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *