
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : आसनसोल के मेयर और शहर के प्रथम नागरिक विधान उपाध्याय के साथ हुए दुव्र्यवहार की कुल्टी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन ने गुरुवार आयोजित कार्यक्रम में कड़ी निंदा की हैं।

इस संबंध में कुल्टी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन ने गुरुवार की शाम को कुल्टी केंदुआ बाजार के निकट स्थित मजिदिया पार्क में पत्रकारों से कहा कि पिछले दिनों आसनसोल नगर निगम के काय॔लय में मेयर विधान उपाध्याय के साथ भाजपा के लोगों द्वारा जो अभद्र व्यवहार किया गया हैं वह एक सभ्य समाज के लिए कभी बेहतर नहीं हो सकता। सत्ता का दुरुपयोग करना समाज हित में नहीं हैं। शहर के प्रथम नागरिक के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता हैं तो फिर आम नागरिक की तो विसात ही क्या हैं। जिला प्रशासन को ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और लोग के बीच यह संदेश जाना चाहिए कि सरकार जिस किसी भी पार्टी की हो,लेकिन साधारण लोगों के साथ सरकार हैं। अन्याय होने पर रंग नहीं देखा जायेगा और कानून अपना काम करेगा। जिससे लोगों का जिला प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
