
*धनबाद :* जेम्स पोर्टल टेंडर के विरोध में ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे वाहन मालिक व चालकों का आंदोलन शनिवार शाम करीब 8 बजे समाप्त हो गया.
धरना स्थल पर आकर टेंडर स्थगित करने की प्रबंधन की घोषणा के बाद आंदोलनकारी खुशी से झूम उठे. सभी पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के पक्ष मेंबर जमकर नारेबाजी करने लगे.
मौके पर पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि हमारी चट्टानी एकता को देखते हुए ईसीएल प्रबंधन ने तत्काल जेम्स पोर्टल के टेंडर को स्थगित कर दिया. हाल के दिनों में नए टेंडर की अवधि 5 वर्षों तक एवं पुराने वाहन मालिकों को प्राथमिकता मिलने जैसी कई सुविधाएं लड़कर प्राप्त की. उन्होंने कहा कि ईसीएल के स्थापना काल से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कंपनी प्रबंधन ने छोटा वाहन परिचालन शुरू किया था. परंतु वर्तमान केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से जेम्स पोर्टल के माध्यम से छोटे वाहनों का ई टेंडर निकाल दिया था.
बताते चलें कि बीसीकेयू के बैनर तले ईसीएल मुगमा क्षेत्र के 50 से अधिक छोटे वाहन मालिक व चालकों ने वाहनों का परिचालन बंद कर ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी. टेंडर स्थगित होने की घोषणा के साथ ही वाहन चालक व मालिकों ने ख़ुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी. मौके पर जीएम आनंद, एरिया ट्रांसपोट मैनेजर, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधन धनंजय गो़डाने, कार्मिक प्रबंधक रतिमोहन शर्मा व आंदोलनकारियों की ओर से पूर्व विधायक अरुप चटर्जी, आगम राम, रामजी यादव, वंशी सिंह, दीपक सिंह, अरूण सिंह, विश्वजीत पांडेय आदि मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
