
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी अन्नपूर्णा योजना की राशि अभी तक बैंक खातों में नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए शहर की महिलाओं ने सोमवार को बराकर स्टेशन में सड़क अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया । अनाज मंडी में प्रदर्शन होने के कारण अफरा तफरी का माहौल हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसको लेकर बराकर फाड़ी के प्रभारी और बराकर सब ट्राफिक के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर महिलाओ को समझाने का प्रयास किया ।

कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर स्टेशन रोड इलाके में अन्नपूणा योजना को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। महिलाओं का आरोप है कि अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके बैंक खातों में अब तक जमा नहीं हुई है। इसी को लेकर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया और जल्द से जल्द योजना की राशि जारी करने की मांग की। जिसको लेकर बराकर फांड़ी प्राभरी अंजन रजक के समझाने और आश्वासन के बाद महिलाओ का गुस्सा शांत हुआ। घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद महिलाए घर वापस गई।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार की जगह हर महीने 3,000 रुपये की अन्नपूर्णा योजना का लाभ देने का वादा किया गया था। सरकार बनने के बाद इस वादे के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन किया। हालांकि, अब तक खाते में राशि नहीं पहुंचने से लाभार्थी महिलाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को बराकर स्टेशन रोड पर हुए प्रदर्शन ने इसी नाराजगी को सड़क पर ला दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
