• Tue. May 19th, 2026

अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ अररिया प्रशासन को दिया चेतावनी, इस पुरे प्रकरण की जाँच कर दोषी पर हो कारबाई

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

 

अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ अररिया ने हड़ियाबाड़ा टोल प्लाजा पर घटी शर्मनाक घटना के विरुद्ध बिगुल फूंक दिया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि महान साहित्यकार और कालजयी रचनाकार फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ जी के परिजनों के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी केवल एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे बिहार और देश की सांस्कृतिक अस्मिता पर गहरा आघात है।

 

रविवार की सुबह जब रेणु जी के पुत्र श्री अपराजित राय ‘अप्पू’ और श्री दक्षिणेश्वर प्रसाद राय ‘पप्पू’ अपने परिवार के साथ पूर्णिया जा रहे थे, तब स्थानीय नंबर की गाड़ी होने के बावजूद हड़ियाबाड़ा टोल पर उन्हें अवैध रूप से रोका गया। परिजनों द्वारा शालीनता से परिचय दिए जाने के बाद भी टोल कर्मी अपनी तानाशाही और अहंकार में चूर रहे। कर्मियों ने न केवल उग्र व्यवहार किया बल्कि रेणु जी की बहुओं और बेटों को भारी मानसिक प्रताड़ना भी दी।

 

अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ का मानना है कि जो महापुरुष जीवनभर शोषितों और वंचितों की आवाज बना रहा, आज उसके ही गृह क्षेत्र में उसके परिवार को अपमानित किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना टोल प्लाजा पर व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का जीता-जागता प्रमाण है। यदि एक प्रतिष्ठित पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम किसानों और नागरिकों की स्थिति क्या होती होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

संघ क़े राष्ट्रीय कमेटी की एक आपात बैठक हुई जिसमे राष्ट्रीय अध्य्क्ष मधुबनी से राजदेव रमन मंडल, धनबाद से सयोंजक विनोद आनंद, दिल्ली से उपाध्यक्ष शिवजी मंडल, महासचिव- विष्णुदेव मंडल, जे एन मंडल (पवन),राजस्थान से संतोष कुमार जी,दरभंगा से शिक्षाविद अमर जी, सामाजसेवी अमित जी, मुजफ्फरपुर से राजू मंडल मधुबनी से बिहार प्रदेश मानवाधिकार क़े अध्यक्ष अनूप मंडल जी, अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ क़े दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाकांत जी समेत कई लोग शामिल थे.

 

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार सहित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी और बिहार क़े मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप की मांग की है।

 

संघ ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट मांगें रखी हैं कि दोषी टोल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, स्थानीय वाहनों को टोल के नाम पर प्रताड़ित करना तुरंत बंद किया जाए।

 

अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ ने अररिया जिला प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। क्षेत्र की न्यायप्रिय जनता और धनुवंशी समाज के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। रेणु जी देश की साहित्यिक धरोहर हैं और उनके सम्मान से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *