• Sat. Apr 18th, 2026

विवेक आनंद का हुआ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनीय अभियंता पद पर चयन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 8, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धोवाना पंचायत के असहना निवासी वरुण प्रसाद का इकलौता पुत्र विवेक आनंद का केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सेंट्रल पीडब्ल्यूडी) में कनीय अभियंता पद पर चयन हुआ। विवेक का मैट्रिक डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर से 86 प्रतिशत, इंटरमीडिएट रेड रोज पब्लिक स्कूल देवघर से 90% और आरभीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग टाटा जमशेदपुर से डिग्री प्राप्त किया। विवेक का पिता वरुण प्रसाद देवीपुर बीआरसी में संकुल साधन सेवी (सीआरपी) के पद पर कार्यरत हैं एवं उनकी माता ग्रहणी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। साथ ही शुभचिंतकों ने सफलता को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *