• Fri. May 1st, 2026

चौपारण बीआरसी में नए बीईईओ का स्वागत, निवर्तमान को दी गई भावभीनी विदाई

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2025
crescent ad

 

चौपारण प्रतिनिधि

प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण में बुधवार को एक सादे समारोह में निवर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को विदाई दी गई, वहीं नव पदस्थापित बीईईओ प्रभाकर सिंह का स्वागत किया गया। प्रभाकर सिंह ने अतिरिक्त प्रभार के रूप में अपना योगदान दिया और राकेश कुमार सिंह ने उन्हें बीआरसी का संपूर्ण पदभार सौंपा।

इस अवसर पर बीआरसी कर्मियों, सीआरपी और बीआरपी ने नए बीईईओ प्रभाकर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और निवर्तमान बीईईओ राकेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी।

निवर्तमान बीईईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चौपारण की यादें उनके जीवन भर संजोई रहेंगी। शिक्षकों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला और बीआरसी कर्मियों से मिले स्नेह और प्यार ने उन्हें अपने कार्यों को करने में ऊर्जा प्रदान की। नए बीईईओ प्रभाकर कुमार ने कहा कि वे शिक्षा के हित में कार्य करेंगे और सभी के सहयोग से चौपारण को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे।

मौके पर बीपीएम मो. आरिफ अंसारी, बीआरपी मो. सईद अंसारी, बजरंगी प्रसाद, सीआरपी प्रान्तोष सिंह, मो. सोएब अंसारी, राकेश सिन्हा, प्रदीप यादव, प्रभाकर अम्बुडी, महेंद्र साव, बीआरसी कर्मी किशोर कुमार, विष्णुनाथ रविदास, शशि कुमार, गिरधारी महतो, दीपक कुमार, पवन महतो, यशवंत राणा, रूपलाल रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *