• Wed. Nov 18th, 2026

VB-G RAM G के तहत रोजगार सृजन अभियान में प्रभात फेरी, रोजगार मांग, जॉब कार्ड निर्गमन एवं विकास योजनाओं की स्वीकृति समेत अन्य गतिविधियां आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

पंचायत स्तर पर ग्रामीणों एवं श्रमिकों को किया गया जागरूक; रोजगार के लिए आवेदन प्राप्त करने, पात्र श्रमिकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक योजनाओं के चयन की प्रक्रिया संचालित…

 

झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) के तहत जिले में 15 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक विशेष रोजगार सृजन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक मानव दिवस का सृजन करना, इच्छुक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नई योजनाओं का चयन एवं स्वीकृति सुनिश्चित करना है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके माध्यम से ग्रामीणों को VB-G RAM G के प्रावधानों, रोजगार के अवसरों, रोजगार गारंटी कार्ड निर्माण एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान इच्छुक श्रमिकों से रोजगार की मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही पात्र श्रमिकों को रोजगार गारंटी कार्ड निर्गत करने एवं लंबित जॉब कार्ड जारी करने की कार्रवाई की गई। ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसरों एवं योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

 

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा एवं संबंधित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों से विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त किए गए। प्राप्त मांग एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप बिरसा हरित ग्राम योजना, सिंचाई कूप, आंगनबाड़ी केंद्र, GSB Road, नाला पुनर्जीवन, Dry Borewell Recharge Pit एवं Staggered Contour Trench जैसी योजनाओं के चयन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया संचालित की गई।

 

अभियान के तहत पूर्व से स्वीकृत योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराने, योजना स्थलों पर मेट की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों को योजनाओं के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देने से संबंधित गतिविधियां भी संचालित की गईं। साथ ही मनरेगा पार्क एवं योजना के तहत निर्मित विभिन्न परिसंपत्तियों के निरीक्षण तथा उनके उपयोग एवं लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराने की गतिविधियां भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप की गईं।

 

अभियान के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने, रोजगार की मांग के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण को गति देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के माध्यम से निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध क्रियान्वयन कराया जा रहा है। साथ ही रोजगार की मांग, जॉब कार्ड निर्गमन, योजनाओं की स्वीकृति एवं मानव दिवस सृजन से संबंधित प्रगति का नियमित अनुश्रवण तथा गतिविधियों के फोटोग्राफ एवं प्रगति प्रतिवेदन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *