
चाईबासा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को चाईबासा स्थित मतदान केंद्र संख्या 105, श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ‘एक और अवसर कैंप’ का आयोजन किया गया। कैंप में बीएलओ मनीषा दास के साथ नियमानुसार बीएलए-2 एवं कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कैंप के दौरान मतदाता सूची से संबंधित एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची तथा अयोग्य पाए गए मतदाताओं के नामों को पढ़कर सुनाया गया। साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जानकारी दी गई।इस दौरान विशेष रूप से बताया गया कि जिन नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है अथवा जिनका नाम एएसडीडी सूची में शामिल हो गया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक एवं सही दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा नियमानुसार आवश्यक सुधार कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।इस अवसर पर त्रिशानु राय ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए इस एक और अवसर का अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग देने की अपील की।कैंप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल चन्द्र त्रिपाठी, बीएलओ पर्यवेक्षक बिब्यानुस होरो, राकेश सिंह, संजीव कुमार, मो. दिलनवाज अहमद सहित स्थानीय मतदाता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
