
*सरायकेला -* आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला द्वारा बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला में ब्लॉक स्तरीय *AYURVIDYA – Healthy Lifestyle Through AYUSH* स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन *डॉ. मोनालिशा पंडित दास एवं डॉ. वरुण गिरी* के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर के दौरान कुल *71 बच्चों* के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विभिन्न योगाभ्यास करवाए गए तथा नियमित योग करने के महत्व एवं उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बच्चों में योग के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *30 बच्चों के बीच योग प्रतियोगिता (Yoga Competition)* का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर एवं योग प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्वास्थ्य टीम, सहियाओं एवं योग प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मौके पर उपस्थित
*चिकित्सक*
– डॉ. मोनालिशा पंडित दास
– डॉ. वरुण गिरी
*योग प्रशिक्षक*
– दिनेश कुमार अग्रवाल
– सुषमा महतो
– सुषमा कुमारी
– मनोरंजन महतो
*सहिया*
– तारामुनी
– सुकुरमुनी हेम्ब्रम
– सोनामुनि
– बैजन्ती
– सावित्री
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
