• Wed. Nov 18th, 2026

हेम्ब्रोम एफसी लुपुंडिह ने फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता, बच्चन एफसी रहा उपविजेता

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

सरायकेला | 18 नवंबर 2026

सरायकेला एन वाई सी दोलान डीह में आयोजित द्वितीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हेम्ब्रोम एफसी लुपुंडिह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि बच्चन एफसी की टीम उपविजेता रही।

आयोजकों की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ अन्य स्थान प्राप्त टीमों के लिए भी पुरस्कार राशि दी गई।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 28 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 19 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को 8,500 रुपये पुरस्कार राशि दी गई।

टूर्नामेंट के आयोजन में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विष्णु बानरा – राष्ट्रीय कॉल सेना, मानकी मुंडा संघ- विजय मेलगाडीं, उपस्थित रहे।

क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *