• Sat. May 30th, 2026

बिसिआईत मे ब्रजपात से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली विभाग के कर्मी बेखबर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2022
crescent ad

 

संवाद सूत्र,मेसकौर (नवादा):- प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत बिसिआईत  गांव में करीब एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर पर ब्रजपात हो जाने के कारण करीब एक सप्ताह से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो होने की सूचना बिजली विभाग के कर्मियों को तुरंत दे दिया गया। परंतु विभाग के कर्मी के लापरवाही के कारण ट्रांसफॉर्मर को बनाया नहीं गया।बिसिआईत गांव निवासी राजीव कुमार, सुशील कुमार,अर्जुन चौधरी, बब्बन खान, रीहाशत खान ,नसीम खान सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर ब्रजपात हो जाने के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली विभाग के  जेई को इसकी सूचना दी गई है।  लेकिन आज तक विभाग के कर्मी को ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हो पाया है। हम सभी ग्रामीणो को अंधेरे में ही रहना पड़ता है। बिजली गुल रहने के कारण मोबाइल जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को चार्ज करने में लोग असमर्थ है। आज के जमाने के मे बिजली को भी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक माना जाता है। बिजली के बिना ग्रामीणों को अंधकारमय जीवन जीना पड़ता है। एवं  कई दशक पहले की जिंदगी याद आ जाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *