• Sat. Oct 31st, 2026

गजना महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने गजना धाम पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Oct 31, 2026
crescent ad

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

नबीनगर/औरंगाबाद। गजना महोत्सव 2026-27 के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को गजना धाम में जिला एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने महोत्सव स्थल का जायजा लेते हुए आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार, डीआरडीए के डायरेक्टर अनुपम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमकार वैभव सिंह, बीपीआरओ मुकेश कुमार, पीओ कुमार नीरज, मुखिया जय प्रकाश सिंह एवं तकनीकी सहायक प्रिंस कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

अधिकारियों ने महोत्सव के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया।

गजना महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *