• Sat. Oct 31st, 2026

मानव घोष ने जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2027 में हासिल किया प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

admin's avatar

Byadmin

Oct 31, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2027 एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम एवं मेरा युवा भारत, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.कार्यक्रम के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, एकल चित्रकला और कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.वहीं, जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2027 के अंतर्गत ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.भाषण प्रतियोगिता में मानव घोष ने प्रथम, शबनम सरदार ने द्वितीय तथा शुभम कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान हासिल करने वाले मानव घोष ने राज्य स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2027 प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया.

अन्य प्रतियोगिताओं के परिणामों में सामूहिक लोकनृत्य में ट्राइबल रिदम ने प्रथम, पटमदा डिग्री कॉलेज ने द्वितीय तथा गोमहार अखाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नुक्कड़ नाटक में टीम सायशाम प्रथम रही.कविता लेखन में नीतिया झा ने प्रथम, अमन यूसुफ ने द्वितीय तथा रोहित शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया.

इसी प्रकार सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज ने प्रथम, कला मंदिर ने द्वितीय तथा पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों और समूहों को उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह और एकल वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया.

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला युवा अधिकारी मंटू पातर, एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी कमल किशोर महतो, डॉ. प्रियंका झा, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. ओम प्रकाश सहित मेरा भारत जमशेदपुर के माई भारत यूथ वॉलंटियर एवं एनएसएस के दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे.कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *