
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित रोड नंबर 14, कुलुपटांगा बस्ती में स्थापित लगभग 52 वर्ष पुराने मां काली मंदिर एवं मां शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह मंदिर कुलुपटांगा बस्ती के बीचों-बीच स्थित है,
जहां वर्षभर नियमित रूप से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती के नेतृत्व में सार्वजनिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं एवं बस्तीवासियों ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए। बाद में यह ज्ञापन आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
हस्ताक्षर अभियान में चित्रा देवी, संजू कुमारी, पिंकी गोराई, संध्या कुमारी, राजरानी, ममता गोप, मुनी हेम्ब्रम, सलमा परया, मोजरी परया, सूरज पूर्ति, मालती देवी, राजनी गोप, बुधिया गोप, लक्ष्मी उरांव, संजू कुंटिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
