• Sat. Aug 8th, 2026

Saraikela news : सरायकेला वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 8, 2026
crescent ad
Saraikela news  : सरायकेला शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी के अध्यक्ष शम्भू आचार्य की नेतृत्व में जोबा माझी कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,
इस अवसर पर उपस्थित नेताद्वय ने वीर शहीद निर्मल महतो जी के तैल्यचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनकी जीवनी, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से अपनी बातें रखीं।
मौके पर केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई के एक मजबूत प्रतीक थे।
उन्होंने अपने जीवन की चिंता किए बिना झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की प्रेरणा दायी मिसाल है।
जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि निर्मल महतो जी ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन और यहां के मूलवासियों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उनके संघर्ष ने झारखंड आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। उनका असमय बलिदान झारखंड की राजनीति और आंदोलन के इतिहास में हमेशा याद किया जाता रहेगा।
नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि निर्मल दा का सपना केवल अलग झारखंड राज्य बनाना नहीं था, बल्कि ऐसा झारखंड बनाना था जहां यहां के लोगों को सम्मान,अधिकार, रोजगार और अपने संसाधनों पर हक मिल सके। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष अबिनाश कबी ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो जी के बताए मार्ग पर चल कर तथा झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सौरभ साहू, तपन कामिला, कृष्णा राना, पंकज साहू, विक्रम परामानिक,बबलू सिंह, शहजाद आलम,बिशू महतो,राहुल आचार्य,अर्जुन मोदक,धीरज राउत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *