• Sat. Aug 8th, 2026

Saraikela news : सरायकेला 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर लगेगा SIR-2026 विशेष शिविर* *फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची को अद्यतन कराएं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 8, 2026
crescent ad
सरायकेला: – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित *विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026* कार्यक्रम के अंतर्गत *08 एवं 09 अगस्त 2026* को *प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक* सरायकेला-खरसावाँ जिले के *सभी मतदान केन्द्रों* पर *विशेष शिविर* का आयोजन किया जाएगा।
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह* ने बताया कि इस शिविर में पात्र नागरिक *फॉर्म-6* एवं *फॉर्म-8* भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा आवश्यक संशोधन/स्थानांतरण का आवेदन कर सकेंगे।
*कौन कर सकता है आवेदन:*
1. *फॉर्म-6:* जिन भारतीय नागरिकों की आयु *01 अक्टूबर 2026* को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं है। घोषणा-पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
2. *फॉर्म-8:* जिन मतदाताओं के परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर हैं और वे एक ही केन्द्र पर कराना चाहते हैं। साथ ही नाम, पता, आयु आदि में संशोधन हेतु भी।
*आवेदन कैसे करें:*
आवेदन *BLO के माध्यम से मतदान केन्द्र* पर जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा *ECINET App* अथवा *voters.eci.gov.in* पर *ऑनलाइन* भी आवेदन किया जा सकता है।
*उपायुक्त की अपील:*
श्री नीतीश कुमार सिंह ने कहा “लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता जरूरी है। SIR-2026 की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। सभी पात्र मतदाता निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम मतदान केन्द्र पहुंचें और अन्य पात्र नागरिकों को भी जागरूक करें।”
उन्होंने सभी *ERO, AERO, सेक्टर पदाधिकारी एवं BLO* को निर्देश दिया है कि शिविर के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सुविधा सुगमता से मिले।
*शिविर का समय:* 08 एवं 09 अगस्त 2026, सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
*स्थान:* जिले के सभी मतदान केन्द्र में।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *