
आदित्यपुर। शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा स्थित उलियान में उनके समाधि स्थल पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी समाधि स्थल पहुंचे और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन, सड़क एवं जलापूर्ति व्यवस्था सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर 6 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह इंटक जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला महासचिव राजू रजक, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार दास, इंटक महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, रूपेश शर्मा, उर्मिला देवी एवं सुमी नाथ सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
