
सरायकेला : परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दूसरे राज्य गए बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के नेकरे गांव निवासी प्रवासी मजदूर विभीषण महतो (42) की 28 जुलाई को हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विभीषण महतो करीब 4 महीने पहले भवन निर्माण कार्य के लिए हैदराबाद गए थे। स्थानीय स्तर पर रोजगार और उचित मजदूरी नहीं मिलने के कारण बेहतर कमाई की उम्मीद में उन्होंने पलायन किया था।

*राज्य सरकार से 2 लाख का मुआवजा*

शनिवार को राज्य सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बलरामपुर विधायक जलधर महतो, बीडीओ किशोर मंडल और ब्लॉक लेबर ऑफिसर चैतन्य यशी ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का चेक सौंपा।
इस अवसर पर विधायक जलधर महतो ने कहा, “राज्य सरकार की ओर से मृत प्रवासी मजदूर के परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता दी गई है।”
*पलायन पर जताई चिंता*
विधायक ने क्षेत्र में पलायन की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां पर्याप्त उद्योग-कारखाने और रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में पहल की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा।
मुआवजे की राशि से परिवार को आर्थिक राहत जरूर मिली है, लेकिन परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य हमेशा के लिए खो दिया है। इस दौरान प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
