• Sat. Aug 8th, 2026

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दारू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2026
crescent ad

 

दारू। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दारू में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारू पंचायत मुखिया सुनील कुमार ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में शहदेव प्रसाद मौजूद रहे। बैठक में 15 सदस्यों ने भाग लिया।

सर्वसम्मति से कंचन देवी को अध्यक्ष एवं मोहम्मद अबरार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान विद्यालय के विकास, शिक्षा व्यवस्था एवं छात्राओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने सभी सदस्यों से विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने की अपील की। मुखिया सुनील कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *