• Fri. Nov 13th, 2026

केन्दुआ पांच नंबर छठ तालाब में 15 से 19 नवंबर तक भव्य मेला का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ : केंदुआ 5 न0 श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति के ए वन क्लब के सौजन्य से शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे क्लब के सचिव अवधेश पासवान ने बताया की इस वर्ष हम लोग महापर्व छठ के 46 वॉ वर्ष मनाने जा रहे है | लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 15 से 19 नवंबर तक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान 17 नवंबर को बनारस की तर्ज पर बनारस की प्रियल मंडली द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के बाद भव्य भक्ति जागरण होगा |

जिसमें लोकप्रिय भक्ति गायक अपनी मधुर आवाज में कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे। क्लब की ओर से बताया गया कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रेस वार्ता में क्लब के संयोजक रामबालक पासवान, अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, कृष्णा रावत, अमर पासवान, अनु पासवान, संजय, विनय वर्मा, महादेव पासवान, दिलीप पासवान, अमित पासवान, अजय पासवान, ऋषि पासवान, विजय पासवान, अजीत पासवान, गुड्डू पासवान, बंटी पासवान, बुधन पासवान, विक्की पासवान, आकाश पासवान, फागुन पासवान, रवि पासवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *