
सरायकेला, 05 अगस्त- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का बुधवार को विधिवत प्रकाशन कर दिया गया।
इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा सके।
जिले के 50-ईचागढ़, 51-सरायकेला (अ.ज.जा.) एवं 57-खरसावाँ (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची संबंधित मतदान केंद्रों एवं अधिसूचित स्थानों पर उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता वहां जाकर अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकते हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं अन्य सुधार के लिए दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 03 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
जिले की प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल 7,67,613 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,84,834 पुरुष, 3,81,919 महिलाएं तथा 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है—
ईचागढ़ : 2,56,155
सरायकेला (अ.ज.जा.) : 3,02,716
खरसावाँ (अ.ज.जा.) : 2,08,742
इसके अलावा, 01 अप्रैल, 01 जुलाई अथवा 01 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक भी प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बीएलओ, एईआरओ अथवा ईआरओ के समक्ष दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
