• Sat. May 30th, 2026

Sarikela : अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ काण्ड्रा पुलिस की कार्रवाई, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 30, 2026
crescent ad
सरायकेला। काण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के नदी किनारे नया घाट एवं नई पुलिया के समीप अवैध देशी शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच काण्ड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सशस्त्र बल ने औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे करीब 250 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।
साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त दो भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी काण्ड्रा, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव तथा काण्ड्रा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *