• Sat. May 30th, 2026

Adityapur : नगर निगम टेंडर प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर संवेदकों का प्रदर्शन, 10 लाख तक की योजनाओ का टेंडर ऑफलाइन करने की मांग, स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 30, 2026
crescent ad
आदित्यपुर : नगर निगम के अधिकृत संवेदकों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया. दर्जनों संवेदकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और टेंडर प्रक्रिया में सुधार को लेकर अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी मेयर को सौंपा.प्रदर्शन कर रहे संवेदकों का कहना था कि वर्तमान टेंडर व्यवस्था में कई व्यावहारिक समस्याएं हैं,
जिससे स्थानीय ठेकेदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मांग की कि 10 लाख रुपये तक की योजनाओं के टेंडर ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन मोड में कराए जाएं, ताकि छोटे और स्थानीय संवेदकों को भी समान अवसर मिल सके.संवेदकों ने यह भी मांग उठाई कि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए. उनका कहना था कि स्थानीय संवेदक क्षेत्र की जरूरतों और परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, जिससे विकास कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है.
उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम के अधिकारी अमित चौरसिया जो की अकाउंटेंट है उसके द्वारा कमिश्नर का सरा खेल किया जाता है और बाहर से आए हुए लोगों को टेंडर दिया जाता है या सब कमीशन खोरी का काम किया करते हैं. ऐसे अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए एवं हटाया जाए। और प्रदर्शनकारियों ने टेंडर प्रक्रिया से पूर्व जमा की जाने वाली अग्रधन राशि की वापसी में कथित तौर पर लिए जाने वाले 4 से 15 प्रतिशत कमीशन पर भी रोक लगाने की मांग की. संवेदकों का आरोप है कि इस प्रकार की व्यवस्था से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और पारदर्शिता प्रभावित होती है.संवेदकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से टेंडर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और स्थानीय हितों के अनुरूप बनाने की मांग की.डिप्टी मेयर को सौंपे गए मांग पत्र में संवेदकों ने अपनी सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया.
नगर निगम प्रशासक ने बताया कि जबतक विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आती इस मामले में कुछ भी नहीं बोल सकते. कमीशन की बात को उन्होंने ख़ारिज किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले से विभाग को अवगत करा दिया जाएगा.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *