• Mon. Aug 3rd, 2026

Saraikela : विशुद्ध सनातनी परंपराओं और वैदिक अनुष्ठानों के साथ लगातार तीसरे वर्ष श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान आयोजित होगा मां दुर्गा शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 3, 2026
crescent ad
सरायकेला – श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस के तत्वावधान लगातार तीसरे वर्ष मां दुर्गा के वार्षिक शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गेस्ट हाउस स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा के वार्षिक शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का श्रद्धा भाव के साथ भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से विशुद्ध सनातनी परंपराओं का अनुपालन करते हुए चंडी पाठ सहित सभी वैदिक अनुष्ठानों का पालन किया जाएगा।
भक्त श्रद्धालुओं के मां दुर्गा के पूजन के लिए विशेष सरल व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन करने पहुंचने वाले माता के भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में भक्त श्रद्धालुओं से अपील की गई कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडाल पहुंचकर माता के दर्शन करते हुए भक्ति भाव से माता की आराधना करें।
बैठक में मुख्य रूप से चंचल श्रीवास्तव, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, ललन कुमार पांडेय, जुगल तापेय, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार प्रधान, सोमेश दास, अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार सिन्हा, पवन कुमार, नवीन कुमार, मिथिलेश पोद्दार, कैलाश पोद्दार, प्रशांत कुमार घोषाल एवं प्रशांत कुमार भारती मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *