• Thu. Nov 5th, 2026

यूपीआई के जरिए प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रियारंजन के खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी,दो नवंबर को खाते से कटे पैसे, गुरुवार को हुई जानकारी,थाने में की लिखित शिकायत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। क्षेत्र में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में आदित्यपुर निवासी एवं प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रियरंजन के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।
इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से राशि की रिकवरी कराने की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, प्रियरंजन के आईसीआईसीआई बैंक, बिस्टुपुर शाखा स्थित खाते से बीते दो नवंबर को दोपहर 3:19 बजे यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।
यह राशि इमामुल हसन नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। हालांकि, प्रियरंजन का कहना है कि उन्होंने उक्त व्यक्ति को कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया है और न ही इस तरह के किसी लेनदेन की जानकारी उन्हें थी।
गुरुवार को जब वे एक व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए मोबाइल से यूपीआई ट्रांजेक्शन कर रहे थे, तब खाते में एक लाख रुपये कम होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन को मामले से अवगत कराया और आदित्यपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत के साथ लेनदेन का पूरा विवरण पुलिस को सौंपा।
उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर ठगी गई एक लाख रुपये की राशि जल्द से जल्द वापस कराने की मांग की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की जानकारी जुटा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed