• Thu. Nov 5th, 2026

तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का सख्त प्रहार, थाने में खुलवाया R15 का साइलेंसर

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव क्षेत्र में तेज और कानफोड़ू आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगी यामाहा R15 बाइक को थाना परिसर में उसका मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाया।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि सड़कों पर तेज और अनावश्यक आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहन न केवल आम लोगों को परेशान करते हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण का कारण भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि आगे से क्षेत्र में इस तरह के मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन पकड़े जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बड़कागांव क्षेत्र के सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी बाइक में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप साइलेंसर ही लगाएं। जिन वाहनों में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं, वे तत्काल उन्हें बदलवा लें। अन्यथा पुलिस जांच के दौरान पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *