• Mon. Aug 3rd, 2026

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा दंगवार पुलिस पिकेट, पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता की पहल बनी मिसाल

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद (पलामू): स्वतंत्रता दिवस-2026 के गरिमामय आयोजन को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत दंगवार पुलिस पिकेट में व्यापक स्तर पर स्वच्छता, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस सराहनीय पहल का नेतृत्व पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता ने किया, जिन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पूरे पिकेट परिसर को नया स्वरूप देने का कार्य किया।

पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता ने केवल जिम्मेदारी निभाने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने निजी खर्च और पुलिसकर्मियों के सहयोग से पिकेट परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और रखरखाव का कार्य कराया। उनका उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस की तैयारी नहीं, बल्कि पुलिस परिसर को स्वच्छ, अनुशासित और प्रेरणादायी बनाना भी था।

इस अभियान में आरक्षी मो. महफुज आलम, मनोज राम, शिवानंद राय, डोमन सिंह, सुभाष कुमार रवि, बबलू कुमार, शाहबाज अहमद एवं यासिम अंसारी ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ श्रमदान कर इसे सफल बनाया। सभी पुलिसकर्मियों ने टीम भावना का परिचय देते हुए पिकेट परिसर को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।

पिकेट परिसर में हुई इस सकारात्मक पहल की चर्चा अब स्थानीय क्षेत्र में भी हो रही है। ग्रामीणों और आम लोगों ने पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता की कार्यशैली की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं। उनका मानना है कि जब पुलिस स्वयं स्वच्छता, अनुशासन और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करती है, तो समाज में विश्वास और सम्मान स्वतः बढ़ता है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि वीरेंद्र कुमार मेहता जैसे कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी यह संदेश दे रहे हैं कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बन सकती है। उनकी यह पहल पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और आत्मीयता को और मजबूत करने वाली साबित हो रही है।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर दंगवार पुलिस पिकेट में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण तैयार करने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे और दंगवार पुलिस पिकेट अनुशासन, सेवा और जनसहभागिता की एक मिसाल बना रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *