• Sun. Aug 9th, 2026

Adityapur : पार्षद संगीता सामड समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_14 स्थित राम मन्दिर सभागार में अध्यक्ष अभिषेक विशाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई आरआईटी मंडल भाजपा की बैठक में नगर निगम की पार्षद संगीता सामड मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गई.
इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, प्रदेश भाजपा के मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने श्रीमती सामड और उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया.
वहीं, नवागंतुकों को भाजपा के अनुशासन से भी अवगत कराया गया. इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुनील श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रितिका मुखी, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश मंडल, चंद्रमा पांडेय, लक्ष्मण राय, दीनानाथ शर्मा, उषा पांडेय, विनय कृष्ण राजू , विनय कंचन, अभिलाष मिश्रा , धीरेंद्र ओझा, अमित सिंह , मार्शल गोप, सुभाष झा, मिकी, मृत्युंजय मिश्रा, पिंटू बावरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *