• Wed. Apr 15th, 2026

कोच इंडिकेटर नही रहने के कारण रेलयात्रियों को होती है परेशानी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 3, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झाझा। रेलवे स्टेशन के अप एवं डाउन में दर्जनों गाड़ियों का ठहराव रेलवे स्टेशन झाझा में होती है और हजारो रेलयात्री जिसमें सोनो, गिद्धौर, नारगंजो सहित अन्य कई इलाको से लोग महत्वपूर्ण गाड़ी को पकड़ने के लिये झाझा रेलवे स्टेशन ही पहुॅचते है और उन्हे यह पता नही होता है कि आरक्षण वाली कोच कौन से स्थान पर लगेगा जिससे वह परेशान हो जाते है। दानापुर डिवीजन अंर्तगत पड़ने वाले झाझा रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों की सुविधा को लेकर कई तरह की खामियां सामने आती है जिसमें एक खामियां रेलवे स्टेशन के अप एवं डाउन 1, 2, 3 एवं 4 नंबर प्लेटफार्म कोच इंडिकेटर नही रहने के कारण रेलयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।खासकर बच्चे और बुर्जुग रेलयात्रियों को प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ी होने के बाद अपने आरक्षण कोच को खोजने के लिये दौड़ लगानी पड़ती है और इधर उधर धक्के खाते रहते है। रात्रि में कुछ रेलयात्रियो ने बताया कि ठंड के कारण प्लेटफार्म पर परिवार के साथ कोच का सही पाॅजीशन नही मिलने के कारण इधर उधर भटकते रहते है और जब गाड़ी प्लेटफार्म पर लगती है तो सामान के साथ परिवार को लेकर अपने आरक्षण वाली कोच की तलाश में इधर उधर दौड़ लगाना पड़ता है। हालांकि बीते वर्ष के 20 दिसंबर को रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एके खंडेवाल से कोच इंडिकेटर के संदर्भ में पूछा गया तो उन्होनें आश्वासन दिया था कि इस दिशा में भी पहल किया जायेगा। रेलयात्री हमेशा कुली, वेंडर से अपने कोच की स्थिति लेते है जिसके कारण कुली, वेंडर भी परेशान हो जाते है।खासकर रात्रि के समय में रेलयात्रियों को इंडिकेटर नही रहने से अपने कोच को खोजने में परेशानी होती है। वही अप प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर लगाया गया लेकिन वह भी राम भरोसे पर ही टिका हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *