
आदित्यपुर । जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी के निधन की खबर सुनकर सिंहभूम-कोल्हान प्रमंडल के सेवानिवृत आयुक्त मोहन लाल राय उनके आवास पर पहुंचे. और उनकी माताजी के प्रति श्रद्धांजली अर्पित किया.
इस अवसर पर पटेल समाज के चंद्र मोहन चौधरी, नित्यानंद सिंह, छोटेलाल, शंभू चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे. अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता के निधन की खबर पर सरायकेला_खरसावां जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कई न्यायिक दंडाधिकारी और अधिवक्ताओं ने भी संवेदना संदेश भेजा है.
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, सुरेश धारी, दिवाकर झा, सहारा सिटी के शशांक गांगुली, टेल्को पटेल समाज के जीतेन्द्र सिंह, राम प्रवेश, रंधीर, धीरेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार मिश्रा, सुनील झा, विष्णुदेव गिरी, नरेन्द्र खां, सुबोध शरण, लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य ने अधिवक्ता ओम प्रकाश से मुलाकात कर संवेदना जताया है. उनकी माताजी का श्राद्धकर्म आगामी 5 नवंबर को उनके आदित्यपुर_02 स्थित आवास पर निर्धारित है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
