
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
नबीनगर/औरंगाबाद। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की प्रस्तावित कथा को लेकर ग्राम जोबे रतनुआ स्थित मैदान का प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद गौरव कुमार, संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, नबीनगर अंचल अधिकारी परीक्षित कुमार एवं नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कथा आयोजन स्थल का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल को लेकर सहमति प्रदान कर दी गई।

इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान मुकेश कुमार सिंह, सुरेश सोनी, पिंटू सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं संजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कथा का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। वहीं, कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 27 जनवरी 2027 को नबीनगर स्थित पुनपुन नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
