• Sat. Jul 4th, 2026

Saraikela : नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार का मध्यान्ह भोजन कर्मियों ने किया स्वागत* *पीएम पोषण अनुश्रवण सहायक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा* *जिले के सभी प्रखंडों से कर्मी हुए शामिल*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 4, 2026
crescent ad
सरायकेला:  नवपदस्थापित *जिला शिक्षा अधीक्षक सरायकेला-खरसावां श्री अमित कुमार* का *मध्यान्ह भोजन (पीएम पोषण) अनुश्रवण सहायक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों* द्वारा शुक्रवार को पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से पीएम पोषण के अनुश्रवण सहायक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
बैठक में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन, डाटा अपलोड, पोषाहार की गुणवत्ता, उपस्थिति एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नवपदस्थापित डीएसई श्री अमित कुमार ने सभी कर्मियों को समय पर कार्य निष्पादन और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि *पीएम पोषण योजना* बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों से जुड़ी है। इसे बेहतर तरीके से चलाने के लिए सभी की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
कर्मियों ने नए डीएसई को जिले में योजना को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
मौके पर उपस्थित जिला से गौतम कुमार साहू , सरायकेला प्रखंड से श्री राजाराम महतो, गम्हरिया प्रखंड से श्री अभिषेक सिंह देव, चांडिल से अविनाश कुमार, नीमड़ीह से कार्तिक चंद्र महतो, राजनगर से संतोष गोप, कुचाई से तपन कुमार पाल, तथा संजय कुमार उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *