
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा प्रखंड सभागार में आज तीन सौ बीस विद्यालयों का गुरु गोष्टी सह समीक्षा बैठक किया गया!इस बैठक की अध्यक्षता निरसा के शिक्षक स्वपन कुमार मंडल ने की । यह मासिक बैठक था।

इस बैठक में छात्रों की उपस्थिति, चाइल्ड युडी, डायस मई ट्री कक्षा, तीन से अस्टम वर्ग तक पोशाक के लिये अभिभावक के खाता से सम्बंधित विवरण, पोषण वाटिका प्रगति से सम्बंधित तथा प्रतिवेदन विधालय अनुदान राशि का उपयोग, मुख्यमंत्री छात्रवृति के बैंक खाता, शिशु पंजी, का सर्वे रिपोर्ट विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण इको कलब, का गठन को लेकर चर्चा हुई।
दो हजार चौबीस में होने वाले लोकसभा निर्वाचन, निमित्त शिक्षक, शिक्षिकाओं का सूची उपलब्ध कराने ,सिटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम विद्यालय ड्रेस की मांग,करने का संबंधित विभाग से निर्णय लिया गया।
इस सम्बन्ध में विद्यालयों में मध्यान भोजन से सम्बन्धित
चावल नहीं होने को लेकर अखिल झारखण्ड प्रार्थमिक विद्यालय संघ निरसा के तीन इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने इस सबंध में वीओ के सामने बात को उठाया!
बिओ ने कहा कि स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिये चावल उपलब्ध करा दिया जायगा! बैठक में, सुधीर पांडे, रबिन्द्र तिवारी, लालन सिंह, सागर दरिप्पा, सुनील भगत, अजीम अंसारी, बप्पा गोस्वामी, पवन कुमार करण, माधव चंद्र सूत्रधार, उत्तम कुमार मंडल, राम उचित रजक, दिलीप पासवान, धीरेन्दनाथ तिवारी, इत्यादि उपस्थित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
