• Sat. Oct 10th, 2026

सरायकेला : नीमडीह रघुनाथपुर में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस समेत कई नेता मंच पर, बोले – लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 10, 2026
crescent ad
सरायकेला : आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन नीमडीह के रघुनाथपुर में आयोजित किया गया। मंच का संचालन बुलेट नाग ने किया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, केंद्रीय सचिव आदित्य महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती सिंह मुंडा, आजसू नेता भोलानाथ महतो और पूर्व विधानसभा प्रभारी दुबराज महतो मंच पर मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
*अशोक कुमार साव ने कहा – बिजनेस वाला नेता नहीं, लड़ने वाला नेता चुनिए*
अपने संबोधन में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव ने कहा कि “कुछ लोग पॉलिटिक्स में बिजनेस करने आते हैं। बड़ा बाबू हो, बीडीओ हो, एसपी हो या डीसी हो, वे जनता के लिए कुछ नहीं बोलते क्योंकि उनका बिजनेस डिस्टर्ब हो जाएगा। उनको सिर्फ बिजनेस चलाना है, सिर्फ सीओ ठेकेदारी करनी है।”
उन्होंने कहा, “आपको ऐसा नेता चुनना है जो खड़ा होकर मंच से बात करे, जो बीडीओ-सीओ को कुछ न समझे, थाना-पुलिस जिसके सामने कुछ न हो। लड़कर लड़ना है तो लड़ने वाला नेता चुनिए। न्यारे लाला मुंगेर को मत चुनिए। कोई ठेकेदार, कोई उद्योगपति आपके काम का नहीं है। कोई 2000 रुपये दे देगा तो वो समस्या में काम नहीं आएगा। जब बड़ी समस्या होगी तो थाना में लड़ना पड़ेगा, हक-अधिकार दिलाना पड़ेगा। वो ठेकेदार या उद्योगपति नहीं, सिर्फ जुझारू नेता ही दिला सकता है।”
उन्होंने कहा कि साधु महतो 1 लाख से ऊपर वोट लाए, जबकि हरे लाल महतो नहीं ला सके। आजसू का कैडर वोट 51 हजार है जो पार्टी की देन है।
माझी साव – पास की बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में इस बार बाहरी नहीं, बल्कि इसी क्षेत्र के स्थाई नेता को ही टिकट मिलेगा और वही चुनाव लड़ेगा। आजसू का एक-एक कार्यकर्ता जो यहां की सेना है, वह पार्टी को जिताने का काम करेगी।
आजसू का सूपड़ा साफ नहीं हुआ, जो गया उसका सूपड़ा साफ हुआ – रामचंद्र सहिस
आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने रघुनाथपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि कुछ लोग पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाकर कह रहे हैं कि आजसू का सूपड़ा साफ हो गया है।
“इसीलिए हमने 10 तारीख को यह कार्यक्रम रखा है, ताकि पता चले कि आजसू का सूपड़ा साफ हुआ है या जो गया उसका सूपड़ा साफ हुआ है। हम देखना चाहते थे कि आज भी आजसू का कार्यकर्ता जुझारू है। आज जो लोग छुपे हुए थे, वे निकलकर मंच पर बैठे हैं, उपस्थित हैं। ये सभी सुदेश महतो के भक्त कार्यकर्ता हैं,” उन्होंने कहा।
रामचंद्र सहिस ने कहा, “आजसू पार्टी की ही देन है कि झारखंड में महिला समिति और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी शुरू हुई। सिल्ली से ही महिला समिति का गठन शुरू हुआ।”
सड़क निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “एक एकड़ के रोड मैप के हिसाब से देखा जाए तो सुदेश महतो ने जितना काम किया है, उसका चवन्नी भर भी काम अब तक बने किसी मंत्री ने नहीं किया है। आज भी हम उसी रोड पर चल रहे हैं। सुखसारी मैदान हो, विस्थापित मैदान हो या कुकड़ू का विस्थापित मैदान हो, सुदेश महतो के काम आज भी दिखते हैं।”
*हरेलाल महतो पर निशाना* हरेलाल महतो के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा, “समुद्र से एक लोटा पानी निकल जाए तो समुद्र को क्या होगा? हरेलाल जैसे लाखों नेता इस आजसू में हैं। ईचागढ़ में हजारों हरेलाल हैं। एक हरेलाल के जाने से आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ता।”
“अगर ईचागढ़ विधानसभा में आजसू के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट मिलता, चाहे भाजपा से गठबंधन में भी, तो वह एक लाख वोट से जीतता। लेकिन हरेलाल क्यों नहीं जीता? क्योंकि हरेलाल एक ठेकेदार है, बड़ा उद्योगपति है, सिर्फ पैसा कमाना जानता है। उसमें बोली नहीं है।”
किसी के तहत साजिश हो रहा है और साजिश के तहत हमारे नेताओं का मनोबल गिराने का प्रयास चल रहा है। ऐसे लोग इस काम में लगे हुए हैं जो लोग हमारे साथ लंबे समय तक रहा है जो हमारे संगठन में जनता देख रही है कि आज इस राज्य के लिए लड़ा है। आज इस राज्य के लिए काम किया है और आने वाले दिनों के लिए भी काम हम लोग करते रहेंगे। यह हमारा संकल्प है। आज सामाजिक न्याय और विकास के सिद्धांत पर चलने वाले यह दल जब शुरुआत किया था शुरुआती दिन से लेकर के आज भी उसी रास्ते पर हम लोग चल चल रहे हैं और आगे ईचागढ़ के हम लोग गांव-गांव में जाएंगे। ईचागढ़ निश्चित रूप से क्रांतिकारियों का धरती रहा है। आंदोलनकारियों का धरती रहा है और ईचागढ़ के लोग कई कष्ट झेले हैं। ईचागढ़ आज भी विस्थापित लोगों का समस्याएं जनता को कहना चाहते हैं विचलित होने की जरूरत नहीं है। आज बहुत मजबूत है। आज के विचारधारा मजबूत है। आज के साथ पूरे झारखंड के लोग हैं, लेकिन यह साजिश चल रहा है।
“आपने कभी सुना है कि हरेलाल किसी प्रखंड में जाकर वीडियो से बात किया हो? थाना में किसी गरीब के लिए घुसा हो? किसी जिले में डीसी से किसी समस्या के लिए बात की हो? नहीं। वो सिर्फ फुटबॉल में 5 हजार और क्रिकेट में 2 हजार चंदा दे सकता है, लेकिन गरीब के लिए किसी ब्लॉक में जाकर काम नहीं कर सकता,” सहिस ने कहा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *