• Sat. Oct 10th, 2026

संगीता कुशवाहा बनीं ओबीसी महासभा महिला मोर्चा की पलामू जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

हरिहरगंज/पलामू। अविनाश कुमार की रिपोर्ट।

झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड की श्रीमती संगीता कुशवाहा को ओबीसी महासभा महिला मोर्चा का पलामू जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन के सदस्यों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसे उनके सामाजिक सरोकार, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वंदना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र यादव तथा झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव की अनुशंसा पर श्रीमती संगीता कुशवाहा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके मनोनयन से संगठन को पलामू जिले में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों का विश्वास है कि संगीता कुशवाहा अपने नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से महिला मोर्चा की गतिविधियों को गति देंगी तथा सामाजिक एकता, महिला सशक्तीकरण और पिछड़े वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में योगदान देंगी।

श्रीमती संगीता कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज के लोगों को एकजुट करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *