
Adityapur : आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान के समीप खरकई नदी तट पर बनारस की तर्ज पर 88 करोड़ रुपये की लागत से भव्य घाट का निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है।
स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह जानकारी नगर आयुक्त इजाज अनवर ने शनिवार को आरती फाउंडेशन की ओर से आयोजित पितृपक्ष तर्पण कार्यक्रम में दी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम साफ-सफाई और जनसुविधाओं को लेकर गंभीर है। उपलब्ध संसाधनों एवं फंड के अनुरूप शहर का सर्वांगीण विकास युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसमें आम जनता का सहयोग जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरती फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एके श्रीवास्तव ने इस घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर तेजी से महानगर का स्वरूप ले रहा है, इसलिए यहां भी जमशेदपुर की तर्ज पर विकास होना चाहिए। जयप्रकाश उद्यान छठ घाट समेत अन्य घाटों के निर्माण के लिए नगर निगम को कई बार पत्र दिया गया था। घाट निर्माण की घोषणा शहर के लिए खुशी की बात है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
