• Sat. May 16th, 2026

बीसीसीएल के बन्द पड़े 2 नंबर खदान मे युवक के गिरने की सुचना पर पटना से एन डीआर एफ की टीम पहुंची गोपालीचक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 4, 2024
crescent ad

 

 

 

केंदुआ केंदुआडीह थाना क्षेत्र के खैरा बाबूबसा काली मंदिर के समीप रहने वाले विगत 10 दिन पूर्व लापता यूवक के एक दोस्त ने बजरंगी के परिजनों को बजरंगी के साथ हुए घटना को बताया था परिजन ने घटना होने की बात सुनते ही पुलिस को जानकारी दिया था की बजरंगी उर्फ़ बोना बीसीसीएल के बंद पड़े 2 नंबर खदान मे गिर गया है. जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों के साथ बीसीसीएल प्रबंधन एवं पुटकी अंचल अधिकारी को दिया था.

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद के साथ बीसीसीएल के महाप्रबंधक एम एस दूत व परियोजना पदाधिकारी गोपाली चक पहुंच जल्द रेस्क्यू करने की बात कही. थी जिसको लेकर आज पहुँची पटना से एनडीआरएफ की टीम गोपालीचक जो अपने उपकरणों को ले बीसीसीएल अधिकारियों के साथ उक्त बन्द पड़े खदान में पंखा घर के रास्ते घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए एवं पानी में झगड़ डाल कैमरे के सहारे लगभग 700सात सौ फीट की गहराई तक युवक को तलाशा परन्तु कुछ भी दिखाई नही पड़ सका .टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *