• Mon. Aug 31st, 2026

Adityapur : अवैध बालू खनन रोकने को आदित्यपुर सालडीह बालू उठाव स्थल का मार्ग बंद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 31, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जिले में अवैध बालू खनन, उठाव एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आदित्यपुर के सालडीह बस्ती स्थित एलआईसी कॉलोनी के पास बालू उठाव स्थल तक जाने वाले मार्ग को बंद करा दिया है। यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई।
प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थल से अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए खान विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और वाहनों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से पहुंच मार्ग बंद करा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाना तथा नियमों के उल्लंघन को रोकना है।जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैध अनुमति और परिवहन चालान के बालू उठाव या परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजनों से अवैध खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *