• Tue. Sep 29th, 2026

कैलाश की करुणा, राँची का जत्था चार धाम के लिए रवाना

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2026
crescent ad

 

 

राँची केंद्रीय युवा महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर सिंह चंदेल द्वारा अंग वस्त्र एवं श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत कैलाशी केशव दास त्यागी जी महाराज द्वारा पुष्प माला देकर जत्थे को रवाना किया गया।

कैलाश की करुणा, रांची के मार्गदर्शक एवं झारखण्ड के प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री स्वामी विमलेश कुमार के नेतृत्व में 14 यात्रियों के जत्थे में 8 महिला एवं 6 पुरुष शामिल हैं। जत्था हरिद्वार में स्नान के बाद मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर, प्रजापति मंदिर, सती कुंड के दर्शन कर शाम में गंगा आरती में शामिल होंगे। अगले सुबह चार धाम यमुनोत्री,

गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, के साथ तुंगनाथ, उतर काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषिकेश के दर्शन करके 12 अक्टूबर को रांची लौटेगा। जत्थे में विरेन्द्र प्रसाद सिंह, धिरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुनिल प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, रीता मिश्रा, रीना देवी, नीलम कुमारी, सुनिता देवी, लखराज देवी, केसर देवी, राधा सिंह एवं मंजू सिंह शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *