• Mon. Nov 2nd, 2026

मीरुडीह कचड़ा प्लांट को लेकर तीन नवंबर को वार्ड सभा, ग्रामीणों से एकजुट होकर पहुंचने की अपील, पार्षद दुर्गा चरण, जनता की राय और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देकर तय होगी रणनीति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । आदित्यपुर वार्ड संख्या 9 के मीरुडीह में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति और सुझावों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से 3 नवंबर को सीतारामपुर स्थित न्यू फिल्टर प्लांट फुटबॉल मैदान में विशेष वार्ड सभा आयोजित की जाएगी।
इसे लेकर सोमवार को मीरुडीह कार्यालय मे प्रेस वार्ता में वार्ड पार्षद दुर्गा चरण बेसरा ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में सभा में शामिल होने की अपील की। पार्षद ने कहा कि प्रस्तावित कचड़ा प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों में काफी असंतोष है। पूर्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस परियोजना पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की भावनाओं, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। विशेष वार्ड सभा के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। इसमें लोगों की लिखित एवं मौखिक आपत्तियां तथा सुझाव दर्ज किए जाएंगे। बाद में सभी को संकलित कर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व मेयर प्रत्याशी रवीन्द्र बास्के ने भी ग्रामीणों से एकजुट होकर सभा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कचड़ा प्लांट का नहीं,बल्कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा हुआ है। मीरुडीह,सीतारामपुर, मुरुगुटू, धीराजगंज सहित आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी संख्या में पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय रखनी चाहिए।
सभा में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर बुधराम बेसरा, मीरुडीह के मांझी बाबा संथाल टुडू, गुरुचरण मार्डी, कमल नयन महतो, रंजीत कुमार महतो, प्रकाश महतो, मुंशी हांसदा, कान्हू मुर्मू एवं हेमेंद्र महतो समेत अनेक ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *