• Mon. Nov 2nd, 2026

आदित्यपुर पुलिस ने नदी घाटों पर की छापेमारी, 300 बोरी बालू किया गया नष्ट,सपड़ा, सालडीह, राममढ़ैया और जयप्रकाश मे मिली बोरिया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  । आगामी छठ महापर्व एवं दीपावली को देखते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से बालू के उठाव और कारोबार के विरुद्ध निगरानी तेज कर दी है।
खासकर दोपहिया वाहनों एवं साइकिल के माध्यम से खरकाई नदी से बालू का अवैध उठाव करने वाले लोगों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। इसी क्रम में सोमवार,को पुलिस ने सपड़ा, सालडीह बस्ती, जयप्रकाश उद्यान एवं राम मढ़ैया बस्ती के समीप खरकाई नदी किनारे लावारिस अवस्था में रखी करीब 200 से 300 बोरी बालू बरामद की।
जांच के दौरान पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नदी से बालू निकालकर बोरियों में भरकर वहां छोड़ दिया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी बोरियों से बालू निकलवाकर घाट पर ही बिखेर दिया, ताकि अवैध रूप से संग्रहित बालू का उपयोग नहीं किया जा सके। पुलिस द्वारा सपड़ा, सालडीह बस्ती, राम मढ़ैया बस्ती एवं जयप्रकाश उद्यान के आसपास के नदी घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य छठ एवं दीपावली के दौरान अवैध बालू उठाव और उसके भंडारण पर रोक लगाना है। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी भी की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed