
Adityapur । आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित दिंदली बस्ती के एमआईजी फ्लैट रोड नंबर-4 के निवासियों का लंबे समय से चला आ रहा सड़क निर्माण का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है।
वार्ड पार्षद राजरानी महतो के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। सोमवार को पार्षद की उपस्थिति में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। प्रस्तावित सड़क का निर्माण गौरांगो के घर से अरुण मेहता के घर तक कराया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आरएस एंटरप्राइजेज को सौंपी गई है।
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से आवागमन की वर्षों पुरानी परेशानी दूर होगी। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए पार्षद राजरानी महतो के प्रति आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
