
आदित्यपुर। जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल कॉलोनी में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विहंगम योग सत्संग एवं ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विहंगम योग के प्रचारक एवं युवा संत समाज के प्रमुख नीरज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि विहंगम योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण प्राप्त कर सकारात्मक जीवन जीते हुए परम आनंद का अनुभव कर सकता है। शिविर में शिक्षिका एवं उपदेष्टा कुसुम मिश्रा ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को विहंगम योग के वास्तविक स्वरूप तथा साधना के लाभों की जानकारी दी।
उन्होंने प्रथम भूमि का उपदेश देते हुए आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वर्वेद प्रदान किया गया और स्वर्वेद महामंदिर धाम, वाराणसी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। ध्यान साधना का प्रथम अनुभव प्राप्त करने वाली छात्राओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
कार्यक्रम में अहर्निश मिश्रा, रोशनी, सुजाता, इशिका, सुहाना, आरती, मंशा, सलोनी, भारती उरांव, लक्ष्मी उरांव सहित अनेक छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
