• Fri. Jun 5th, 2026

मुखिया पूजा कुमारी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन में किया गया पौधा रोपण।

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। प्रखंड के चोपदार बलिया पंचायत के मुखिया पूजा कुमारी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंचायत भवन में पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया , पौधा लगाने के बाद उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए चोपदार बलिया को हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के संकल्प के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जाऐगा। वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला भी रखते हैं।

इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। ताकि पंचायत तथा आस पास का क्षेत्र हराभरा एवं सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मौके पर मुख्यरूप से

पंचायत सचिव धीरज कुमार सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि चंदन पुरी ,कमल पुरी ,प्रमोद गिरी ,नंदकिशोर मेहता , रमेश गिरि , सतेन्द्र वर्मा संतोष नयाक ,निर्मल प्रजापति ,अमृत रजक , छोटे खान , अशोक पासवान , धनु यादव ,परमेश्वर गिरि ,लालचंद यादव ,मोहबुला खान ,अरविंद गिरि, मथुर साव , दिपन साव व दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *