• Sat. Nov 21st, 2026

सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 59 डिसमिल गैराबाद भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त!

admin's avatar

Byadmin

Nov 21, 2026
crescent ad

धनबाद। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अंचल प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मेमको मोड़ स्थित प्रभातम मॉल के समीप सुसनीलेवा मौजा में सरकारी गैराबाद भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में करीब 59 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 

यह कार्रवाई अंचल निरीक्षक नेहा सिंह एवं परमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटाया और सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।

 

प्रशासन के अनुसार, यह भूमि मौजा संख्या 88, खाता संख्या 140 एवं प्लॉट संख्या 1612 के अंतर्गत आती है। कुल 59 डिसमिल गैराबाद जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

 

मौके पर अंचल निरीक्षक नेहा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अंचल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा न करें।

 

प्रशासन का साफ संदेश—सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, इस पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *