• Fri. Jun 5th, 2026

सरायकेला : कपाली फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी अशफाक उर्फ बल्लू गिरफ्तार, पुरुलिया से दबोचा गया ।

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रोड स्थित बड़ा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 02 जून को कपाली ओपी अंतर्गत इस्लामनगर में जमीन संबंधी कार्य करा रहे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने की घटना हुई थी। घटना के बाद अफसर नवाज के फर्दबयान के आधार पर चांडिल (कपाली ओपी) में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इस्लामनगर, कपाली का रहने वाला है और उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में कपाली ओपी में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, टाइगर मोबाइल के जवान बिपुल कुमार तिवारी एवं दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा, सरायकेला-खरसावां के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई आगे जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *